नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- आशीष श्रीवास्तव, गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के सबसे बड़े अधिकारी यानी महाप्रबंधक (GM) उदय बोरवणकर अचानक गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों से ट्रेन में उपलब्ध सुविधाओं पर फीडबैक लेना शुरू कर दिया। जिस अधिकारी के लिए मुख्यालय पर लग्जरी सैलून रिजर्व रहता हो उसके यूं अचानक यात्रियों से ठसाठस भरे जनरल कोच में पहुंचने की सूचना से रेलवे में हड़कंप मच गया। जीएम गोरखधाम एक्सप्रेस छूटने से करीब एक घंटे पहले गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुंचे थे। उन्होंने गोरखधाम एक्सप्रेस में बार-बार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए खुद यात्रियों से बातचीत कर फीडबैक लिया। उन्होंने गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल, स्लीपर और एसी बोगियों का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर कुछ कमियों को देख उन्होंने तत्काल...