औरैया, जून 7 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। कैंजरी और गपकापुर के बीच डाउन लाइन पर गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कुछ दूरी पर एक अन्य अज्ञात युवक का शव भी बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे स्टेशन मास्टर और डायल-112 के माध्यम से पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की。

मृतकों की पहचान मृतकों में एक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर 42 वर्षीय मन बहादुर पांडेय पुत्र वीरेंद्र निवासी भगत सिंह कॉलोनी, रमपुरा कॉलोनी, भटिंडा (पंजाब) के...