लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर स्थित अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षाग्रह में गुरुवार को हास्य नाटक 'गोरखधंधा' ने दर्शकों को खूब हंसाया। विवेक मिश्रा के निर्देशन में मंचित नाटक में कलाकारों ने गोरखधंधे की दुनिया को अपने कुशल अभिनय से जीवंत कर दिया। नाटक में एक धूर्त संपत्ति कारोबारी और उसके चालाक नौकर की करतूतों का वर्णन है। ये दोनों एक अनोखे व्यापार मॉडल का इस्तेमाल करते हैं। मकानों को अवैध रूप से किराए पर देते हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है जब उनकी मुलाकात एक नई किरायेदार गीता से होती है। इसकी भनक माकन मालिक गुप्ता जी को लगती है। इसके बाद एक बेहद मजेदार क्लाइमेक्स सामने आता है। जिससे कहानी में एक दिलचस्प और हास्यपूर्ण मोड़ आता है। नाटक में प्रणव श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, मुस्कान सोनी, हिमांशु जायसवाल, प्रमोद सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.