महोबा, मार्च 18 -- महोबा, संवाददाता। विक्रम संवत 2082 के अंतिम दिन चैत्र अमावस्या पर श्रद्धालुओं के द्वारा भक्ति भाव के साथ गोरखगिरि की परिक्रमा लगाते हुए परिवार की सुख समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। बुधवार को सुबह पांच बजे शिवतांडव से गोरखगिरि की परिक्रमा शुरु कराई गई। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने परिक्रमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिक्रमा लगाने मात्र से लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। परिक्रमा पठवा के बाल हनुमान मंदिर, महावीरन, दुर्गा माता मंदिर, केदारेश्वर, कबीर आश्रम, सकरे सन्या, भूतनाथ आश्रम, काली माता, खो खो माता, शनिदेव मंदिर, रामदरबार, छोटी चंद्रिका, वैष्णो देवी, नागौरिया से काल भैरव होते हुए विभिन्न देवी मंदिरों से होते हुए शिवतांडव में जाकर पूर्ण हुई। परिक्रमा में डॉ देवेंद्रपुरवार, दिलीप...