संभल, अक्टूबर 4 -- श्री कल्कि पधारो धरती पर श्रृंखला के तहत शिव गोरख युवा वाहिनी सेवा दल की ओर से सिद्धपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीगोरखनाथ अमर गाथा का आयोजन किया गया। जिसमें हठयोग की शिक्षा का प्रसंग सुनाया गया। आध्यात्मिक गुरु राधेश्याम श्रीमाली ने माया मत्स्येंद्रनाथ जी से जुड़े हठयोग के प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए योग के महत्व को विस्तार से समझाया। पं. राधेश्याम श्रीमाली ने कहा कि योगमार्ग, भक्तिमार्ग और ज्ञानमार्ग प्राणी मात्र के कल्याण के प्रमुख आधार हैं। योग एक ऐसी साधना है, जिसका नियमित अभ्यास कुशल योग शिक्षक के निर्देशन में किया जाए तो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक स्तर पर लाभ मिल सकता है। यह भी पढ़ें- Katihar News: ईश्वर भक्ति से ही मानव कल्याण संभव उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम को जीवनशैली में शामिल करने से अनेक प्रकार क...