बांदा, अप्रैल 16 -- पैलानी। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में पैलानी तहसील के अंतर्गत कालेश्वर मंदिर में बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी घोषणा की गई। अर्जुन सिंह चंदेल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। 27 अप्रैल पैलानी तहसील पर विशाल शोभायात्रा के साथ गौ माता राष्ट्र माता को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। महामंत्री रिंकू प्रभारी गोविंद यादव सह प्रभारी शिवम गुप्ता संयोजक महेंद्र सिंह गौतम सहसंयोजक अभिषेक सिंह मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न तिवारी कोषाध्यक्ष उमाशंकर सिंह सोशल मीडिया प्रभारी शिवांग तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी नामित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...