मेरठ, जनवरी 8 -- सरूरपुर। सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में गोवंश के अवशेष मामले में आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए जाने पर खिवाई चौकी प्रभारी समेत सरूरपुर पुलिस टीम को गोरक्षा दल की ओर से सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे सराहनीय और साहसिक कदम बताया। बता दें कि हाल ही में कस्बा खिवाई क्षेत्र के जंगल में हिंडन नदी के पास गोवंश के अवशेष मिले थे, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त था। सरूरपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए थाना प्रभारी गौरव सिंह, खिवाई चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम द्वारा की गई सतर्क चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने खिवाई चौकी प्रभारी गौरव तिवारी...