गोरखपुर, जनवरी 16 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की खिचड़ी चढ़ाई। खिचड़ी अर्पित कर योगी ने लोकमंगल की कामना की। फिर नाथ योगियों, साधु-संतों ने खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद मंदिर के कपाट को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। महाकुंभ के योग में खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर में आस्था का सैलाब नजर आया। देर शाम तक श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता रहा। महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार से ही पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र धर्मस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.