गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर में शहरी विकास और बुनियादी ढांचा आने वाले दिनों में और मजबूत होगा। सीएम ग्रिड फेज-3 के तहत 167.17 करोड़ रुपये से तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण, स्मार्ट सिटी योजना में 49.48 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक साइंस म्यूजियम, 34.43 करोड़ रुपये से लालडिग्गी रोड पाण्डेय हाता में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के लिए 20 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि शासनादेश जारी होते ही सड़कों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।सीएम ग्रिड फेज तीन परियोजना के तहत 167 करोड़ 17 लाख रुपये से 5.1 किमी लम्बी तीनों सड़कों को स्मार्ट बनाया जाएगा। पहली सड़क बेतियाहाता चौक से अलहदादपुर तिराहा, टीडीएम तिराहा से ट्रांसपोर्ट नग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.