बस्ती, नवम्बर 8 -- बस्ती। जीडी गोयनका स्कूल बस्ती में शुक्रवार को बैज अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्या हुमा वसीम की अध्यक्षता व उपप्रधानाचार्या रिचा मिश्रा के कुशल संचालन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्राओं ने ईश्वर की वंदना एवं राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के बाद विद्यालय के हेड बॉय धीमंत श्रीवास्तव, हेड गर्ल आन्वी, विवेकानंद हाउस की कैप्टन श्रीहरि मिश्रा, सारा टेरेसा हाउस की कैप्टन शैली और अंजलि, टैगोर हाउस की कैप्टन यशस्वी और आर्यन पटेल, राधाकृष्णन हाउस के कैप्टन अर्पित और रिद्धिमा, डिसिप्लिन इंचार्ज निमिषा मिश्रा और फिरदौस, कल्चरल इंचार्ज कृष्णा श्रीवास्तव और शुमायला, स्पोर्ट्स इंचार्ज सुफियान और पूर्णिमा सहित अन्य पदाधिकारी छात्र-छात्राओं को उनके कर्तव्योँ एवं दायित्यों का प्रतीक बैज प्रदान किया गया। प्रधानाचार्या ने पदाध...