सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- सीतामढ़ी। जिले के चार केन्द्रों पर दूसरे दिन सोमवार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की सीबीसीएस के तहत स्नातक पांचवे सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा आयोजित हुई। दूसरे दिन सोमवार को प्रथम पाली में ग्रुप सी व द्वितीय पाली में गु्रप डी के तहत निर्धारित मेजर विषयों की परीक्षा हुई। शहर के एसआरके गोयनका कॉलेज केन्द्र पर कदाचार के आरोप में 14 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया। निष्कासन की यह कार्रवाई केन्द्राधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश राय ने की। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में आठ व द्वितीय पाली में छह परीक्षार्थियों को निष्कासित कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को सौंप दिया गया।वहीं केन्द्र की परीक्षा नियंत्रक डॉ. बबीता कुमारी पे बताया कि प्रथम पाली में 984 में 983 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- मेजर विषयों की सैद्धान्तिक प...