लातेहार, अप्रैल 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह स्टेशन से होकर गुजरने वाली गोमो-चोपन अप पैसेंजर मंगलवार को काफी लेट से बरवाडीह पहुंची है। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि इस ट्रेन का नाम के लिए 12:35 बजे बरवाडीह आने का समय निर्धारित है। क्योंकि रोज यह ट्रेन काफी विलंब से पहुंचती है। टोरी से लेकर बरवाडीह तक आने में इस ट्रेन को ज्यादा समय लगता है। स्टेशनों पर ज्यादा समय तक खड़ी की जाती है। काफी देर तक ट्रेन में बैठने के कारण यात्रियों को गर्मी में भूख और प्यास से जूझना पड़ता है। बता दें कि हाजीपुर के जीएम ने निरीक्षण कार्यक्रम में पैसेंजर ट्रेन के समय पर चलाने का निर्देश रेल अधिकारियों को दिया था। यह भी पढ़ें- ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान अन्य ट्रेनों के समय पर चलाने में कुछ सुधार तो हुआ है, लेकि...