धनबाद, मई 28 -- धनबाद। गोमो होकर आगरा कैंट से संतरागाछी के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। नार्थ सेंट्रल रेलवे ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के अनुसार 04195 आगरा कैंट-संतरागाछी स्पेशल 31 मई से 14 जुलाई के बीच सप्ताह में रविवार और मंगलवार को चलेगी। वापसी में 04196 संतरागाछी-आगरा कैंट स्पेशल एक जून से 15 जुलाई के बीच हर सोमवार और बुधवार को चलेगी। अगारा कैंट से ट्रेन सुबह छह बजे खुलेगी। ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर होते हुए सोमवार और बुधवार की तिथि में रात 12.37 बजे गोमो, सुबह पांच बजे टाटानगर और सुबह 11 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। सोमवार और बुधवार को संतरागाछी-आगरा कैंट स्पेशल संतरागाछी से दोपहर दो बजे खुलेगी। ट्रेन शाम 7.45 बजे टाटानगर, रात 12.15 बजे गोमो और अगले दिन शाम सात बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...