धनबाद, अक्टूबर 15 -- धनबाद। पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 08423 खुरदा रोड-शकूरबस्ती वन वे स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर को चलाई जाएगी। यह खुरदा रोड से दोपहर 12 बजे खुलेगी और रात 1.50 बजे बोकारो, रात 3.10 बजे गोमो और अगले दिन शाम 7.30 बजे दिल्ली और रात 8.15 बजे शकूरबस्ती स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव भुवनेश्वर, नराज मार्थापुर, ढेंकानाल, अंगुल, संबलपुर सिटी, रेंगाली, झारसुगुडा, राउरकेला, चक्रधरपुर, मूरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, गाजियाबाद, दिल्ली और शकूरबस्ती स्टेशनों पर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रेलवे पैकेज ::::: स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए होंगे आरपीएफ के स्पेशल फोर्स यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बिहार के यात्रियों को लेकर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन...