धनबाद, अप्रैल 8 -- धनबाद। गोमो से बक्सर स्टेशन के बीच फास्ट पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी है। पहले धनबाद से बक्सर के बीच नई ट्रेन चलाने की राह तलाशी जा रही थी। हालांकि प्लेटफॉर्म की कमी के कारण धनबाद के बदले गोमो से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। धनबाद डिवीजन के प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन सुबह सात बजे गोमो से चल सकती है, जो गया, जहानाबाद, पटना, आरा होते हुए बक्सर जाएगी। शाम में ट्रेन बक्सर से रवाना होगी और रात तक गोमो लौट आएगी। धनबाद से चलने वाली आसनसोल-गोमो मेमू से गोमो-बक्सर मेमू को पकड़ा जा सकता है। प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने का प्रयास चल रहा है। हालांकि रेलवे धनबाद से भी बक्सर के लिए नई ट्रेन चलाने की राह देख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...