गोमो से जयनगर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल संभव
धनबाद, जुलाई 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबादवासियों के साथ बिहार के लोगों को सावन में स्पेशल ट्रेन की सौगात मिल सकती है। धनबाद रेल मंडल ने गोमो से जयनगर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। पूर्व में धनबाद से ही स्पेशल ट्रेन को चलाने की योजना थी, लेकिन वाशिंग पिट खाली नहीं रहने के कारण ट्रेन को धनबाद के बदले गोमो से चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। धनबाद-जयनगर स्पेशल चलने से धनबाद के यात्री आराम से सावन महीने में जसीडीह यानी देवघर जा सकेंगे हैं। साथ ही बाबाधाम में जलार्पण के बाद जसीडीह से जयनगर लौटने वाले यात्रियों को स्पेशल ट्रेन का लाभ मिलेगा। जलाभिषेक के बाद वापसी में धनबाद लौटने वाले यात्री भी इस ट्रेन का लाभ ले सकेंगे। मंजूरी मिली तो ट्रेन जसीडीह, किऊल, समस्तीपुर, दरभंगा होकर चल सकती है。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.