धनबाद, मई 9 -- धनबाद। रांची मंडल में ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक के कारण बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। जारी सूचना के अनुसार आठ व नौ मई-2026 को चलने वाली बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस को गोमो स्टेशन तक चलाया जाएगा। वहीं वापसी में हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का परिचालन गोमो रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इस कारण हटिया और गोमो के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की। यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने दी। यह भी पढ़ें- रांची रूट पर 7 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 9 मई तक बड़ी दिक्कत; देखें ट्रेनों की लिस्ट यह भी पढ़ें- नौ मई तक प्रभावित रहेंगी सात ट्र...