कोडरमा, जुलाई 27 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर धनबाद- नेसुच.बोस गोमोह- पारसनाथ- कोडरमा के रस्ते दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया है। यह जानकारी देते हुए मनीष सौरभ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 04157 कानपुर- कोलकाता स्पेशल मंगलवार 28 जुलाई 2026 से 29 सितंबर 2026 तक, जबकि 04158 कोलकाता- कानपुर स्पेशल बुधवार 29 जुलाई2026 से 30 सितम्बर 2026 तक, जबकि 01911 आगरा छावनी-कोलकाता स्पेशल गुरुवार 30 जुलाई 2026 से 24 सितम्बर 2026 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 01912 कोलकाता-आगरा छावनी स्पेशल शुक्रवार 31 जुलाई 2026 से 25 सितम्बर2026 तक चलेंगी। यह भी पढ़ें- पुरी-गोमती नगर वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला को लेकर कोडरमा होकर चलेगी स्पे...