मेरठ, जून 20 -- पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तहसील मवाना के संयुक्त नेतृत्व में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में बड़ा महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ किया। मवाना के योग शिक्षक संजय धीमान ने सूक्ष्म क्रिया का सभी योग साधकों को अभ्यास कराया जिसमें अंगुली चालन, गर्दन चालन, कटिचक्रासन, घुटने चालन क्रिया आदि सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया। सूक्ष्म क्रियाओं के बाद योग दिवस के प्रोटोकॉल के अंतर्गत ताड़ासन, त्रिकोणासन, पादोत्तानासन, मार्जरी आसन व अर्धहलासन का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार : स्वामी संतोषानंदयोग साधनाएँ तत्पश्चात आसन के क्रम को और आगे बढ़ाते हुए भुजंगासन, त्...