गोमिया व स्वांग उत्तरी में नई पेयजल योजनाओं की पहल
बोकारो, जून 17 -- पेयजल संकट के समाधान को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया एवं स्वांग उत्तरी पंचायत में नई पेयजलापूर्ति योजनाओं के निर्माण हेतु पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि गोमिया पंचायत के मोदी टोला स्थित जलमीनार का निर्माण लगभग 26 वर्ष पूर्व हुआ था, जो वर्तमान में काफी जर्जर हो चुकी है।
जलमीनार की स्थिति इसी जलमीनार के माध्यम से मोदी टोला, महतो टोला, चौधरी टोला, करमाली टोला, तेनु मेन रोड, जायसवाल टोला, हरिजन टोला व पसरा टोला सहित कई क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाती है। बढ़ती आबादी के मुकाबले इसकी क्षमता अपर्याप्त हो गई है। साथ ही मोटर पंप, सप्लाई पाइप, मेन पाइपलाइन एवं इंटेकवेल की स्थिति भी खराब हो चुकी है। ऐसे में पुरानी योजना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.