बोकारो, मार्च 23 -- सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सोमवार को मुरुबन्दा स्थित अपने आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अनेकों लोगों से मुलाकात की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। मंत्री ने सभी की बातें को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं और प्रत्येक विषय पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी...