गोमिया रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का अभाव
बोकारो, मई 14 -- गोमिया रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाएं और बढ़ाने की मांग की जा रही है। इस स्टेशन पर से होकर चार एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन उनका ठहराव यहां नहीं हो रहा है, जिससे स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में गोमिया रेलवे स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार बंद करो तथा विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव गोमिया में चालू करो सहित 13 सूत्री मांग की जा रही है। गोमिया प्रखंड सचिव सह बोकारो जिला कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा है यदि जल्द ही मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया गया और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समेत अन्य मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रेल समस्या को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.