बोकारो, अगस्त 11 -- गोमिया। अखिल भारतीय किसान सभा एवं सीटू के संयुक्त नेतृत्व में देशव्यापी आह्वान के तहत सोमवार को गोमिया के स्वांग मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया गया। सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां देश के किसान और मजदूरों को पीछे ले जा रही है। सीटू राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार, किसान सभा के जिला सचिव विनय महतो और अंचल सचिव लखन महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसानों और मजदूरों के खिलाफ नीतियां जारी रखेगी, तब तक किसान-मजदूर सड़क पर उतरकर संघर्ष करते रहेंगे। भुवनेश्वर महतो, घनश्याम महतो, हरिचरण सिंह, भोला स्वर्णकार, केशु कुमार, पूरन मांझी, तालो मांझी, सखी मांझी, चमन प्रजापति, लोकनाथ ठाकुर, वासुदेव महतो, जीवाधन महतो, डालचंद महतो, निर्मल करमाली, जगन्नाथ महतो, महेंद्र महतो, राजू महतो,...