बोकारो, जून 19 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के आईईएल थाना क्षेत्र में शुक्रवार अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना पिट्स मॉडर्न स्कूल के समीप सड़क पर बने हंप के पास घटी। मृतक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के करंज मोड़ निवासी संतोष कुमार बर्णवाल ऊर्फ सोनू (39 वर्ष) के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार बर्णवाल किसी आवश्यक कार्य से बाइक से गोमिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिट्स मॉडर्न स्कूल के पास सड़क पर बने हंप के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई。

घटनाक्रम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वे हंप का सही अनुमान नहीं लगा सके और दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का उपचार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं पुलिस की म...