बोकारो, जून 12 -- गोमिया। गोमिया बैंक मोड़ स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत क्षेत्र में एसआईआर कार्य युद्धस्तर पर जारीकार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश भाजपा मंत्री दिलीप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, भाजपा नेता सह एसआईआर प्रभारी लक्ष्मण कुमार नायक तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, जिस...