बोकारो, मई 6 -- प्रखंड के आईईएल थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। इस बार गर्वमेंट कॉलोनी निवासी अनीता देवी को निशाना बनाया गया, जो बैंक से काम निपटाकर घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आईईएल दुर्गा मंडप के पास अचानक बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और पलक झपकते ही महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक अपराधी दूर निकल चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही आईईएल थाना की पुलिस सक्रिय हुई। यह भी पढ़ें- शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ी, सीसीटीवी फुटेज के बाद भी कार्रवाई शुन्य एसआई अभिषेक किशोर के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की और क्राइम सीन को रिक्रिएट कर वारदात की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया। प...