बोकारो, जून 28 -- गोमिया प्रखंड के करमाली टोला में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 66 वर्षीय वृद्ध की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान करमाली टोला निवासी बिजली करमाली के रूप में की गई है। पुत्र पवन करमाली ने बताया कि पिता घर के समीप स्थित कुएं के पास हाथ-पैर धो रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे असंतुलित होकर कुएं में गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद वृद्ध को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू ...