बोकारो, मार्च 3 -- गोमिया, प्रतिनिधि।बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी उत्तम पासवान को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। घटना 24 फरवरी की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसे बीच रास्ते में पकड़ लिया। उसने दुष्कर्म करने की नियत से लड़की को झाड़ियों की ओर खींचने की कोशिश की और छेड़छाड़ भी की। लड़की ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के कुछ व्यक्तियों के पहुंचने से वह आरोपी के चंगुल से बच पाई। पीड़िता के पिता ने 25 फरवरी को गोमिया थाने पहुंचकर शिकायत दी, लेकिन 4 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर वे बोकारो ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.