बोकारो, जून 13 -- बोकारो वन प्रमंडल की टीम ने बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के तुलबुल और ढेंढे क्षेत्र में संचालित अवैध आरा मिलों और लकड़ी तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध लकड़ियां, आरा मशीनें और उपकरण जब्त किए हैं। इस दौरान पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बोकारो पुलिस की टीम भी शामिल रही। बोकारो के प्रभारी डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ऐतिहासिक लुगुबुरु पहाड़ के जंगलों से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों को तुलबुल और ढेंढे क्षेत्र में स्थित अवैध आरा मिलों तक पहुंचाया जा रहा है। यहां लकड़ियों को चीरकर फर्नीचर तैयार कर बाजारों में बेचा जा रहा था।

छापामारी की प्रक्रिया छापामारी के दौरान वन विभाग ने लकड़ी परिवहन स...