बोकारो, मार्च 12 -- गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदगढ़ा में एक दर्दनाक हादसे में एक साल आठ महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान रियांश करमाली के रूप में की गई, जो रवि करमाली का पुत्र था। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना बुधवार की है। रवि करमाली अपने बेटे रियांश का रजरप्पा से मुंडन संस्कार कराकर घर लौटा था। रियांश घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर जा रही स्थानीय रीझूनाथ चौधरी पब्लिक स्कूल की बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मासूम बच्चे की वहीं पर मौत हो गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने बच्चे के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। बाद ...