बोकारो, मई 21 -- गोमिया थाना क्षेत्र के सिंगली टोला निवासी प्रवासी मजदूर राजू गंझू (45 वर्ष) की बंगलौर के मैसूर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजू वहां बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, पांच दिन पहले काम के दौरान उनके पैर में गंभीर चोट लगी थी।

मृत्यु के बाद का परिवार का हाल मंगलवार को उन्होंने पत्नी मनी देवी से फोन पर बात कर बताया था कि पैर का ऑपरेशन होना है। लेकिन कुछ ही घंटों बाद मौत की खबर आने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राजू गंझू परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। अपने पीछे वृद्ध मां अकली देवी, पत्नी और 5 वर्षीय मासूम बेटी रानी कुमारी को छोड़ गए हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार ने राज्य सरकार और प्रशासन से मृतक का शव जल्द घर लाने एवं आर्थिक सहायता दे...