बोकारो, मार्च 30 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सीधावारा पंचायत निवासी प्रवासी मजदूर की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार भैरो महतो के 42 वर्षीय पुत्र मनोज महतो 8 मार्च को रोजगार के सिलसिले में दुबई गए थे। वे वहां सैम बिल्डिंग कंक्रीटिंग प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे थे। मृतक की पत्नी कौशल्या देवी ने आरोप लगाया है कि दुबई में उनके पति के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी कहना है कि वहां उन्हें उचित भोजन तक नहीं दिया जा रहा था और काम न करने पर प्रताड़ित किया जाता था। मामले को लेकर क्षेत्र में भी आक्रोश है। प्रवासी हित में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.