बोकारो, फरवरी 22 -- गोमिया के पिंडरा में घर में घुसे हाथी, दो बच्चे भागे हाथियों ने घर में रखा करीब दो क्विंटल चावल व आलू खाया, खेत में लगी गेहूं की फसल को भी रौंदकर नष्ट किया, अभी हाथियों का झुंड लुगुबुरु पहाड़ के आसपास मौजूद गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड की तुलबुल पंचायत अंतर्गत पिंडरा गांव में शुक्रवार की रात पांच जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों ने सूरज हांसदा के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। उस समय सूरज हांसदा और उनकी पत्नी घर में नहीं थे, जबकि दो बच्चे घर में मौजूद थे। हाथियों के आने की आहट मिलते ही बच्चे घर से निकलकर पड़ोस के हीरालाल मांझी के घर पहुंचे और उसकी छत पर शरण ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हाथियों ने घर में रखा करीब दो क्विंटल चावल और आलू खा लिया तथा एक सिलाई मशीन को तोड़ दिया। इसके अलावा खेत में लगी ...