बोकारो, मार्च 17 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत स्थित तुलबुल बाजार में सोमवार को सरना समिति एवं संथाल एभेन आखड़ा तुलबुल के तत्वावधान में बाहा बोंगा (सरहुल) पर्व धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, सीओ आफताब आलम, बीडीओ महादेव कुमार महतो, झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिनय कपूर, तुलबुल मुखिया ममता देवी, विधायक प्रतिनिधि लुदु मांझी, समाजसेवी चितरंजन साव तथा झामुमो नेता संतोष साव शामिल हुए। अतिथियों ने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ आदिवासी रीति-रिवाजों का पालन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.