बोकारो, मई 11 -- गोमिया प्रखंड अंतर्गत कंडेर पंचायत के दरहाबेड़ा गांव में सोमवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान, मुसलाधार बारिश एवं वज्रपात की चपेट में आने से तीन किसानों के चार मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद किसानों में मायूसी छा गई है। पीड़ित किसानों ने गोमिया सीओ को सूचना देकर आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार दरहाबेड़ा निवासी सोहराय मांझी, महादेव मांझी एवं बडगी मांझी के मवेशी खेत में चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी मवेशी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक हुए बज्रपात की चपेट में आने से चारों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद किसानों ने बताया कि खेती-बाड़ी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे समय में मवेशियों की मौत से खेती कार्य प्रभावित ह...