बोकारो, दिसम्बर 29 -- गोमिया, प्रतिनिधि।गोमिया प्रखंड अंतर्गत आईईएल ग्राउंड में आयोजित टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत आईईएल प्रबंधन के अभिषेक विश्वास एवं गोमिया प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने संयुक्त रूप से की। कुल 56 टीमों ने भाग लिया है, जिससे क्षेत्र में खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्घाटन मुकाबला जीएसपी एकादश एवं गेम चेंजर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएसपी एकादश ने निर्धारित ओवरों में 94 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में गेम चेंजर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रदीप भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, मनोज सिंह, रोशन सिन्हा, मुखिया शांति देवी, पंसस हरेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण यादव, कुंती देवी व कांग्रेस पार्टी के प्र...