बोकारो, मई 26 -- गोमिया थाना क्षेत्र से एक माह पूर्व अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की के परिजनों ने गोमिया थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के आदेश एवं एसडीपीओ के निर्देश पर कांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया। गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर पुलिस टीम मुंबई पहुंची, जहां से गोमिया थाना क्षेत्र के जमकडीह निवासी प्रिंस कुमार साव और देवीपुर के कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए तेनु...