बाराबंकी, अप्रैल 27 -- हैदरगढ़। गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने एवं गौ रक्षा की मांग को लेकर विभोर गुप्ता व शोमिल शुक्ला की अगुवाई में वकीलों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था, मानव आरोग्य, विष मुक्त कृषि एवं पर्यावरण संतुलन में गाय का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है, सदियों से गोवंश भारतीय परम्पराओं का प्राण रहा है। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उनके उचित संरक्षण और संवर्धन के अभाव में गोवंश की स्थिति दयनीय है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से आशीष त्रिपाठी, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सूरज कनौजिया, आनंद पाण्डेय, कुलदीप चौरसिया, इरफ़ान, कुलदीप सोनी, सौरभ मिश्रा, तुषार सिंह व रजनीश शर्मा आदि वकील शामिल रहे। यह भी पढ़ें- गौवंश को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.