फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रखाबाद। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने मथुरा में फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने के विरोध में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग उठायी गयी। पदाधिकारियों ने गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिये जाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला सहित सनी चौहान, लक्ष्मी शरण सिंह, विभोर सोमवंशी, सुधीर कुमार, अनुराग सिंह सोमवंशी, आलोक दीक्षित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...