प्रयागराज, मार्च 10 -- गोमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित किए जाने की राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने मांग उठाई। मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र दुबे 'सत्या' ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का मूल आधार है, इसलिए उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि बुधवार को देश की 250 जिला इकाइयां जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगी। वार्ता के दौरान महेन्द्र नाथ मिश्र, अभयानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.