मिर्जापुर, मई 13 -- मिर्जापुर/चुनार, हिटी। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज मंगलवार को 81वें दिन गौविष्ठी यात्रा नगर विधानसभा क्षेत्र के राजर्षि नगर कॉलोनी एवं चुनार विधानसभा के सीखड़ स्थित नवचेतना स्थित पहुंचे। उनके पहुंचने पर अनुयायियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद ने कहा कि गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कर विधानसभा के एक-एक गोधाम की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर सतीश मिश्रा और ग्रामसभा अकोढ़ी के प्रधान सतीश तिवारी के नेतृत्व में जनपदवसियों ने जोरदार स्वागत करते हुए पादुका पूजन किया गया। स्वामी जी ने कहा की आजादी के समय गोमाता की आबादी जनमानस की आबादी की दोगुना थी, जो घटकर अब 10 प्रतिशत रह गया है,जिसका प्रमुख कारण गोमांस का विदेशों...