गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिये चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
गढ़वा, अप्रैल 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान देते हुये उसे राष्ट्रमाता के रूप में दर्जा दिलाने के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिले से भी देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, झारखंड के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को प्रार्थना पत्र भेजा गया। विदित हो कि गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को देश के सभी तहसीलों से एक ही समय में सक्षम पदाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को प्रार्थना पत्र भेजे जाने का निर्णय लिया गया था। उसी आलोक में जिले के सभी प्रखंडों में विगत एक महीने से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान दिवस पर सुभाष चौक से निकली पदयात्रा, हजारों हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र भेजा गया, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग उक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.