गोमाता के लिए सभी दलों को कर देंगे विवश: शंकराचार्य
वाराणसी, अक्टूबर 1 -- वाराणसी। सनातनियों को जागृत कर गोमाता का हम इतना वोट बना देंगे कि सभी राजनीतिक दल उन्हें राष्ट्रमाता मानते हुए उनके प्राणों की रक्षा के लिए मजबूर हो जाएंगे। यह बात ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कही। छत्तीसगढ़ में चातुर्मास व्रत अनुष्ठान पूर्ण कर बुधवार शाम काशी पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चातुर्मास के बाद हम पुन: गोमाता की रक्षा एवं उनको राष्ट्रमाता बनाने के अपने अभियान में पूरी शक्ति के साथ जुट जाएंगे। हम आशा करते हैं कि सत्ता गाय को राष्ट्रमाता घोषित कर उनके प्राणों की रक्षा करेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम विपक्ष से गौमाता की बात आगे बढ़ाने का आग्रह करेंगे। यह भी पढ़ें- गोमाता के लिए सभी दलों को कर देंगे मजबूर : शंकराचार्य उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.