मुरादाबाद, जून 22 -- बिलारी विधानसभा में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम ने जिले का सियासी पारा हाई कर दिया है। प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 'गविष्टि' (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा निकाल रहे शंकराचार्य गोसंरक्षण को लेकर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से वह सीधे संवाद भी कर रहे हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि गोवंश और गोसंरक्षण जैसे मुद्दे पर भाजपा की परंपरागत पकड़ मजबूत रही है, लेकिन शंकराचार्य की यात्रा के जरिए सपा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि यात्रा को केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसके राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह यात्रा केवल ग...