बुलंदशहर, जुलाई 27 -- गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। कलक्ट्रेट में संतों, गौसेवकों और गोभक्तों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन दिया। यह भी पढ़ें- गो सम्मान में पांच लाख लोगों के हस्ताक्षरित पत्र डीएम को सौंपाअभियान का विवरण इस अभियान से जुड़े जिला गो प्रचारक अतुल कृष्णदास ने बताया कि पिछले 6 माह से देशभर में चल रहे इस अभियान में गोहत्या-निषेध के लिए केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना और केंद्रीय गो-चारा नीति निर्माण सहित 30 से अधिक मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल को लगभग 5 हजार तहसी...