बरेली, अप्रैल 28 -- गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को सदर तहसील में गोभक्तों ने प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन देकर गोमाता की रक्षा की मांग उठाई। ज्ञापन पर 51 हजार गोभक्तों के हस्ताक्षर थे। गोभक्तों ने कहा कि भारतीय देशी गोवंश हमारी सांस्कृतिक और आध्यत्मिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। जब तक गोमाता असुरक्षित है, तब तक हमारी सांस्कृतिक पूर्णता अधूरी है। गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान देकर ही भारत की सांस्कृतिक पुनुरत्थान के इस महायज्ञ में पूर्णाहुति दी जा सकती है। इससे आत्मनिर्भर भारत का सपना भी पूर्ण होगा। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान आह्वान अभियान बना जन आंदोलन यह भी पढ़ें- गौ सेवकों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- गो सम्मान दिवस पर पत्रक सौंप गोरक्षा का लिया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...