वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। लंका में बुधवार रात पुलिस ने ई रिक्शा से गोमांस तस्करी में दो युवकों को हिरासत में लिया है। दुर्गाकुंड के मानस नगर में रहने वाले देवरिया के सत्यम पांडेय का फास्टफूड का कारोबार है। वह लंका से गुजर ररहे थे, तभी एक ई रिक्शा से बदबू आने पर रुकने का इशारा किया। चालक तेजी से आगे बढ़ गया। सत्यम ने पीछाकर उसे रोक लिया। ई रिक्शा पर लदी बोरी फाड़ी तो मांस जैसा दिखा। थोड़ी देर में दर्जनों लोग जुट गए। सूचना पर फोर्स के साथ लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा पहुंचे। ई रिक्शा चालक, उस पर सवार एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...