गोमांस खाने और जातिगत उत्पीड़न का आरोप, छात्र ने की खुदकुशी; टीचर हुआ गिरफ्तार
कोयंबटूर, अक्टूबर 23 -- तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में सहपाठियों द्वारा जाति और गोमांस खाने के मुद्दे पर लगातार किए जा रहे उत्पीड़न से परेशान 11वीं कक्षा के एक दलित छात्र ने 21 अक्टूबर को पीलामेडू स्थित अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतक छात्र के परिजनों ने गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।ऐक्शन में स्कूल मैनेजमेंट सूत्रों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने इस घटना को लेकर प्रधानाचार्य और एक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ने वाले 16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.