गोमती में बढ़ा पानी, 32 हजार बीघा फसलें डूबीं, 36 गांव बाढ़ की चपेट में
हरदोई, अक्टूबर 2 -- अतरौली। हरदोई-सीतापुर मार्ग से होकर गुजरी सरायन नदी से जुड़ी गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सरकारी भवनों के बाद अब गांवों के संपर्क मार्ग भी जलमग्न हो गए हैं। इससे आवागमन प्रभावित है। नाव नहीं मिलने पर ग्रामीण घंटों बाढ़ के पानी में फंसे रहे और नाव की मांग करते रहे। बाद में अधिकारियों ने ग्राम प्रधान की मदद से नाव की व्यवस्था कराई।बाढ़ के पानी से क्षेत्र के 36 गांव प्रभावित हैं और 32 हजार बीघे से अधिक कृषि क्षेत्र में खड़ी फसलें डूब गई हैं। तुलसीपुर गांव के 106 परिवार पहले से ही घर छोड़कर सड़क किनारे तिरपाल लगाकर रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- घरों में भरा गोमती का पानी, 106 परिवारों ने सड़क किनारे डाला डेरा नगेखेड़ा और भटपुरा के मजरा कूड़ा गांव के परिवार भी बाढ़ के पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.