गाजीपुर, अगस्त 14 -- गाजीपुर (खानपुर)। थाना क्षेत्र के बहुरा मड़ई गांव के पास शुक्रवार को गोमती नदी में एक युवक का उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान 20 वर्षीय जिलजीत पुत्र जगदीश कुमार निवासी उमरपुर, हरिबंधनपुर, पोस्ट मुरादगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। आधार कार्ड में युवक की जन्मतिथि 05 अक्तूबर 2005 दर्ज है। थानाध्यक्ष के अनुसार युवक गोमती नदी में किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी के लिए संबंधित थाना पुलिस से संपर्क किया गया है। परिजनों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम क...